अगर आप स्नोफॉल एन्जॉय करते हैं और बर्फ से ढकी पहाड़ियां देखना आपकी टू डू लिस्ट में शामिल है. तो मौका भी है और दस्तूर भी. वीकेंड आ चुका है और पहाड़ों की रानी मसूरी और धनौल्टी में जमकर बर्फबारी भी हो गई है. अब बस देरी है तो आपके बैग पैक करने की. बस बैग्स पैक कीजिये और निकल जाइये इस खूबसूरत नज़ारे को अपनी आंखों और कैमरे में कैद करने के लिए. उत्तराखंड के मसूरी में हुई बर्फ़बारी ने पूरे इलाके को बर्फ की सफ़ेद चादर से ढक दिया है. जहां एक तरफ बर्फ की हल्की हल्की फुहारों ने इलाके में मौसम के मिजाज़ को बदल दिया तो वहीं पर्यटकों और व्यवसाइयों के चेहरे खिल गए. पर्यटक इस बर्फ़बारी के मज़े लेते और बर्फ में खेलते नज़र आये. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा.