देश की 8 बड़ी कंपनियों की मार्केट कैप में 1.13 लाख करोड़ की बढ़ोतरी

Updated : Dec 22, 2019 14:00
|
Editorji News Desk

देश की टॉप 10 में से 8 कंपनियों ने अपने मार्केट कैपेटलाइजेशन में 1 लाख 13 हजार करोड़ की बढ़ोतरी की है. जिसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विस को सबसे ज्यादा बढ़त मिली. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और एसबीआई भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इस लिस्ट में हिंदुस्तान यूनिलिवर और आईटीसी ही ऐसे हैं जिनको नुकसान हुआ है. टीसीएस की मार्केट कैप में 56 हजार 604.72 करोड़ से बढ़ोतरी हुई. रिलायंस की मार्केट कैप में 10 हजार 744.44 करोड़ की बढ़ोतरी हुई. इस लिस्ट में रिलायंस ने अपनी टॉप पोजीशन बरकरार रखी है.

market capRelianceरिलायंसटाटामार्केट कैप

Recommended For You