जुलाई के महीने में गाड़ियों की बिक्री में लगा टॉप गियर, 443% तक बढ़ी सेल: रिपोर्ट्स

Updated : Aug 03, 2021 03:22
|
Editorji News Desk

कोरोना का मीटर डाउन होते ही जुलाई के महीने में ऑटो सेक्टर ने बिक्री के मामले में टॉप गियर लगा दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने वाहनों की बिक्री में 443% तक की बढ़ोतरी हुई. किस कंपनी ने कितनी कारें बेची हैं. आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई के लिए कैसा Laptop रहेगा बेहतर? जानें इसे खरीदने में किन बातों का रखें ध्यान 

Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 50 फीसदी बढ़ी है. कंपनी ने पिछले महीने कुल 1,62,462 गाड़ियां बेचीं जबकि जुलाई 2020 में कुल 1,08,064 वाहन बेचे थे.

Hyundai Motor India
वहीं ह्यूंदै मोटर इंडिया ने बताया कि जुलाई में उसकी बिक्री सालाना आधार पर 46 फीसदी बढ़ी. कंपनी जुलाई-2021 में कुल 60,249 कारें बेचने में सफल रही. जबकि एक साल पहले जुलाई 2020 में हुंडई ने कुल 41,300 गाड़ियां बेची थीं.

Tata Motors
बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स ने जुलाई में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की. जुलाई 2021 में टाटा की 51,981 कारें बिकीं. जबकि जुलाई-2020 में कंपनी ने कुल 27,024 गाड़ियां बेची थीं.

Mahindra & Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जुलाई में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में लगभग दोगुनी ग्रोथ दर्ज की. कंपनी ने जुलाई-2021 में 21,046 गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 11,025 गाड़ियां बिकी थीं.

Honda Cars India
होंडा कार्स इंडिया ने बताया कि उसकी बिक्री जुलाई में 12% बढ़ी. जुलाई में होंडा कंपनी ने भारतीय बाजार में कुल 6055 कारें बेचीं. जबकि पिछले साल इसी अवधि में होंडा ने कुल 5383 कारें बेची थीं.

 

hondaTataMaruti SuzukiMahindraCarsHyundai

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!