साल 2020 की सबसे कमजोर पासवर्ड की लिस्ट आ चुकी है. NordPass ने इस साल 200 ऐसे पासवर्ड की लिस्ट जारी की है जो सबसे ज़्यादा कॉमन हैं. हर साल साइबर अटैक्स के दौरान करोड़ों पासवर्ड क्रैक होते हैं. इसलिए यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वो मजबूत पासवर्ड रखें, बावजूद इसके कॉमन पासवर्ड सामने आए जो बेहद कमज़ोर कमजोर हैं. इस लिस्ट में टॉप-5 पर 123456, 123456789, picture1, password और 12345678 हैं. इसके बाद 123123, 1234567890 और senha जैसे पासवर्ड देखे गए हैं.