Covid 19: आपकी सेहत को करीब से मॉनिटर करेंगे ये हेल्थ गैजेट्स, जेब पर नहीं पड़ेंगे भारी

Updated : May 24, 2021 14:57
|
Editorji News Desk

कोविड-19 (Covid-19) के हल्के लक्षण होने पर अगर आप भी होम क्वारंटीन (Home Quarantine) होकर अपना इलाज करा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी जिंदगी बचाने में मदद करेंगे और इनके इस्तेमाल से शायद हॉस्पिटल जाने की नौबत नहीं आएगी.

Infrared Thermometer - इंफ्रारेड थर्मामीटर की मदद से आप बिना बॉडी को टच किए ही किसी के बॉडी टेम्परेचर के बारे में पता लगा सकते हैं. इसका यूज आप फैमली मेंबर या किसी गेस्ट के आने पर कर सकते हैं. ऑनलाइन इसकी कीमत ₹1200 रुपये के आसपास है.

Pulse Oximeter - ये एक छोटी से डिवाइस होती है जिसे उंगली पर लगाकर ऑक्सीजन का पता लगाया जा सकता है. अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 94 से ऊपर है तो आप बिना टेंशन घर पर इलाज जारी रख सकते हैं.  मार्केट में ये आपको ₹800 से ₹1200 रुपये की कीमत में मिल जाएगा.

ECG Machine - कोविड के मरीजों को दिन में दो बार ECG जांच करनी चाहिए. अगर ECG Monitor खरीदने में आप असमर्थ हैं तो आपके पास स्मार्ट वॉच का ऑप्शन भी है. आप इसे ऑनलाइन 2,000 की शुरुआती कीमत पर मंगा सकते हैं.

Blood Pressure Kit - हेल्थ एक्सपर्ट्स होम आइसोलेशन के दौरान ब्लड प्रेशर चेक करने की सलाह कोरोना मरीजों को देते हैं. ब्लड प्रेशर किट के जरिए आप BP मॉनिटर कर सकते हैं. इस किट की शुरुआती कीमत 1,200 है. 

Automatic Sanitizer Dispenser - ऑटोमेटिक सैनिटाइजर डिस्पेंसर
दरअसल टच लैस लिक्विड सैनिटाइजर मशीन होती है, जो सेंसर पर चलती है. इसे आप अपने घर के मेन गेट पर लगवा सकते हैं. ताकि जो भी घर में आए पहले हैंड सैनिटाइज कर सके. इसकी कीमत ₹1,199 से शुरू होती है.

Corona third waveHealth Gadgets

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!