Khatron Ke Khiladi 11 के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) टॉप 5 में पहुंच गए हैं. उनके अलावा अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani), वरुण सूद (Varun Sood), दिव्यांका त्रिपाठी (Divyana Tripathi) और विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) हैं. हालांकि पहले हफ्ते खबर आई थी कि विशाल आदित्य सिंह खेल से आउट हो गए हैं ऐसे में हो सकता है कि वाइल्ड कार्ड के जरिए फिर से उनकी एंट्री की गई है.
Khatron Ke Khiladi 11 की शूटिंग खत्म हो चुकी है. कंटेस्टेंट केपटाउन में 45 दिन बिताने के बाद भारत लौट रहे हैं. अर्जुन बिजलानी और राहुल वैद्य ने अपना वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने फ्लाइट लेने से पहले कोविड टेस्ट कराया. जल्द ही शो टीवी पर प्रसारित होगा.