टूलकिट केस का कनाडा लिंक, खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए रखा गया था इनाम: दिल्ली पुलिस

Updated : Feb 20, 2021 17:14
|
Editorji News Desk

टूलकिट मामले में आरोपी एक्टिविस्ट दिशा रवि की जमानत याचिका पर शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट के सामने दिल्ली पुलिस ने इस मामले का लिंक कनाडा से जुड़े होने की बात कही. पुलिस ने दावा किया कि इन संगठनों को कनाडा से संचालित किया जा रहा था. बीते 11 जनवरी को प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' ने इंडिया गेट और लाल किला पर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी. ये लोग  किसान आंदोलन की आड़ में इन गतिविधियों के अंजाम देना चाहते थे. इसलिए पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन को भी इसमें शामिल किया गया. पुलिस के मुताबिक, यह टूलकिट सोशल मीडिया पर लीक हो गई और पब्लिक डोमेन में उपलब्ध थी. बाद में इसे डिलीट कर दिया गया, जो की पूरी तरह सुनियोजित था.

 

कनाडाअदालतसुनवाईदिल्ली पुलिसलाल किलाटूलकिट केसदिशा रवि

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?