Tokyo Paralympics में इंडिया के डिस्कस थ्रो एथलीट विनोद कुमार का ब्रॉन्ज मेडल रद्द कर दिया गया है. विनोद कुमार ने रविवार को पुरूषों की F52 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन उनकी दिव्यांगता क्लासीफिकेशन पर विरोध के बाद पदक रद्द कर दिया गया. टोक्यो पैरालंपिक के टेक्निकल प्रतिनिधियों ने विनोद को F52 स्पर्धा कैटेगरी के योग्य नहीं माना.
दरअसल, F52 स्पर्धा में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं, जिनकी मांसपेशियों की क्षमता कमजोर होती है और उनके मूवमेंट सीमित होते हैं, हाथों में विकार होता है या पैर की लंबाई में अंतर होता है, जिससे खिलाड़ी बैठकर प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेते हैं.
यह भी पढ़ें: Neeraj Chopra की कहानी उन्हीं की जुबानी, editorji से कहा- रणदीप हुडा बनें मेरे बायोपिक में हीरो