Tokyo Paralympic: सिंहराज ने शूटिंग में भारत को दिलाया कांस्य पदक, रियो से दोगुने हुए मेडल

Updated : Aug 31, 2021 14:52
|
Editorji News Desk

Tokyo Paralympic: टोक्यो पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 कैटेगरी में भारत को ब्रॉन्ज मेडल (bronze medal) मिला. 39 साल के सिंहराज अधाना (Singhraj Adhana) ने 216.8 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

इस इवेंट में भारत को दूसरा मेडल भी मिलने की उम्मीद थी. लेकिन मनीष नरवाल फाइनल में 7वें स्थान पर रहे. इसके अलावा, महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में भारत की रुबीना फ्रांसिस भी पदक से चूक गईं.

बता दें कि मौजूदा टोक्यो पैरालंपिक भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ट पैरालंपिक रहा है. प्रदर्शन के लिहाज से भारत ने अब तक साल 2016 के रियो पैरालंपिक (Rio Paralympics) से दोगुना मेडल अपने नाम कर लिए हैं. रियो में भारत की झोली में 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज आए थे.

Paralympic

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video