Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, साउथ अफ्रीका को दी मात

Updated : Jul 31, 2021 10:37
|
Editorji News Desk

भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian womens hockey team) ने करो या मरो मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को 4-3 से हरा दिया है. भारत की तरफ वंदना कटारिया (Vandana kataria) ने तीन और नेहा गोयल ने एक गोल दागा. वंदना कटारिया पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने ओलंपिक के किसी मैच में हैट्रिक जमाई हो. भारत महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत दिलाई. मैच के चौथे मिनट में ही नवनीत कौर के पास पर वंदना कटारिया ने गोल दाग दिया.

जिसके बाद भारत ने 2 बार और बढ़त हासिल की, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत की कमजोर डिफेंस का फायदा उठाते हुए मैच को 3-3 से बराबरी पर ला दिया. लेकिन आखिरी क्वार्टर में वंदना ने फिर से भारत को बढ़त दिला दी. जिसके बाद टीम ने अपनी लीड को जाने नहीं दिया और इस रोमांचक मुकाबले को अपने 4-3 से अपने नाम किया.

बता दें कि टीम इंडिया की टोक्यो ओलंपिक में ये दूसरी जीत है और टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें जिंदा हैं. ब्रिटेन अगर आयरलैंड को आज हरा देता है तो भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा.

 

Tokyo OlympicOlympicssouth africa

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video