Tokyo Olympics: क्या खूब लड़ी ‘भवानी’, भारतीय तलवारबाज Bhavani Devi ने हारकर भी जीता दिल

Updated : Jul 26, 2021 23:04
|
Editorji News Desk

Tokyo Olympic में हार के बावजूद भारतीय तलवारबाज CA Bhavani Devi ने सबका दिल जीत लिया. भवानी देवी ओलंपिक खेलने वाली भारत की पहली महिला तलवारबाज हैं. टोक्यो के अपने सफर के दौरान भवानी देवी ने पहले मैच में ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 के अंतर से बड़े अंतर से हराया और ओलंपिक में तलवारबाजी का मैच जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गईं.

हालांकि दूसरे राउंड में भवानी का सफर थम गया और वो दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी फ्रांस की मैनन ब्रुनेट से हार गईं. भवानी ने इस मैच में ब्रुनेट को कड़ी टक्कर दी पर अंत में फ्रांस की खिलाड़ी ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए 7-15 के अंतर से ये मुकाबला जीत लिया. भवानी के जज्बे और जुनून की हर कोई तारीफ कर रहा है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- भारत को आपके प्रयास पर गर्व है. ये सफलता की ओर एक कदम है. वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ट्वीट भवानी को टैग करते हुए लिखा- जीत हो या हार, आपने ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनकर इतिहास रच दिया है, और एक मैच भी जीत लिया. हमें आप पर बहुत ज्यादा गर्व है.

Tokyo Olympics 2020tokyo olympicsBhavani DeviFencing

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video