टोक्यो ओलिंपिक खेल 2020 (Tokyo Olympics 2020) अभी भी रद्द (Cancelled) किए जा सकते हैं. इन खेलों की आयोजन समिति ने 20 जुलाई को ऐसे संकेत दिए हैं. टोक्यो ओलिंपिक (Olympic) कमिटी के मुखिया तोशिरो मुटो (Toshiro Muto) का कहना है अगर टूर्नामेंट के दौरान कोरोना (Covid) केस बढ़े और खिलाड़ी इसकी चपेट में आए तो ओलिंपिक को रद्द किया जा सकता है. तोशिरो मुटो ने ने कहा कि वह कोरोना केस के मामलों पर नज़र बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर बाकी आयोजकों के साथ भी बात करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर मामले बढ़ते रहे तो हम बातचीत जारी रखेंगे और जब हालात खराब होंगे तब इस बारे में सोचा जाएगा.
Tokyo Olympic 2020: खेलों के महाकुंभ में नहीं दिखेंगे ये सुपरस्टार
ओलिंपिक खेलों से पहले टोक्यो में कोरोना के मामलों में उछाल देखा गया है. साथ ही ओलिंपिक खेल गांव में भी कुछ खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं. 1 जुलाई से अभी तक जापान में इन खेलों से जुड़े लोगों में कोरोना के 67 मामले मिल चुके हैं. कोरोना पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों में दो मैक्सिको की बेसबॉल टीम के सदस्य हैं तो एक चेक रिपब्लिक का खिलाड़ी है.
बता दें कि कुछ दिन पहले इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के मुखिया थॉमस बाक ने कहा था कि इन खेलों को रद्द करने का कोई ऑप्शन नहीं है. उन्होंने सुरक्षित और सफल तरीके से इवेंट कराने का वादा किया था.