टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को पूरा विश्व सलाम कर रहा है, लेकिन जब टीम की एक खिलाड़ी के घर की तस्वीरें सामने आईं तो लोगों का दिल पसीज गया. ये तस्वीरें हैं झारखंड की खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर की. इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का दिल टूट गया. इन्हें देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि किन मुश्किलों से गुजर कर सलीमा टेट टोक्यो तक पहुंची हैं. सलीमा महिला हॉकी टीम की सबसे यंग खिलाड़ी हैं.
आपको बता दें कि घर में दिख रहा ये टीवी सेट भी हाल ही में राज्य सरकार की तरफ से दिया गया है ताकि ये लोग बेटी का मैच देख सकें. इन तस्वीरों को देख कर लोगों ने कहा कि देश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ी के घर की हालत ऐसी कैसे हो सकती है. बहुत से लोगों ने पूछा कि आखिर देश में क्रिकेट और हॉकी के खिलाड़ियों में इतना फर्क क्यों है. तो बहुत से यूजर्स ने इन तस्वीरों को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी को भी टैग किया.
यह भी पढ़ें । Tokyo Olympic: महिला हॉकी टीम से पीएम ने की बात, कहा- आपका पसीना करोड़ों बेटियों की प्रेरणा बना
झारखंड के सिमडेगा जिले के बड़कीचापर गांव की हैं सलीमा टेटे. उनके घर और गांव के हालात को देख कर आप खुद ही ये अंदाजा लगा सकते हैं कि किन हालात से ये खिलाड़ी जूझी होगी और कैसे अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आगे बढ़ी. साथ ही ये तस्वीरें इस बाद की भी याद दिलाती हैं कि हमारे खिलाड़ी आमतौर पर सुविधाओं की किल्लतों से कैसे दोचार होते हैं.