ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल (Bronze medal) विजेता भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) मैच जीतने का बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं और ऐसा हो भी क्यों ना उन्होंने फाइनल मैच में शानदार गोलकीपिंग कर आखिर मेडल पक्का जो किया है. शानदार जीत के बाद पीआर श्रीजेश ने गोलपोस्ट पर बैठकर इस जीत को सेलिब्रेट किया जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस मैच में सारी एनर्जी इस्तेमाल करने के बाद हम इस तरह के सेलिब्रेशन के हकदार थे.
श्रीजेश बोले कि मेरे लिए यह महान क्षण था और मैं कुछ पल अपने गोलपोस्ट पर बैठ आराम करना चाहता था क्योंकि जब कभी भी मैं अपने गोलपोस्ट पर होता हूं, तो बहुत प्रेशर रहता है. इस जीत के बाद मैं वहां बैठा तो बहुत रिलैक्स था और मैं इस महान क्षण को अपने गोलपोस्ट के साथ शेयर कर रहा था.
इस जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व हॉकी कोच हरिंदर सिंह ने भी श्रीजेश की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि श्रीजेश का कैरेक्टर उन्हें धनराज पिल्ले की याद दिलाता है. वो बोले कि मौजूदा समय में श्रीजेश दुनिया के नंबर वन गोलकीपर हैं.
यह भी पढ़ें । Tokyo olympics: चार दशक का इंतजार खत्म, भारत ने हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास