टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के 11वें दिन भारत को डिस्कस थ्रो (Discus throw) में निराशा हाथ लगी. एथलीट कमलप्रीत कौर (Kamalpreet Kaur) से पदक की उम्मीद थी लेकिन फाइनल मुकाबला में वो छठे स्थान पर रहीं और उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 63.70 मीटर का रहा. इस मुकाबले में अमेरिका की वैलेरी ने स्वर्ण पदक जीता जबकि जर्मनी की क्रिस्टिन पुडनेज ने 66.86 मीटर दूर डिस्कस फेंक दूसरे नंबर पर जगह बनाई. क्यूबा की येमी परेज 65.72 मीटर की दूरी के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.
मुकाबले में कमलप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया था और देश के लिए एक और पदक की आस जगा दी थी. आज खेले गए फाइनल के चौथे प्रयास में कमलप्रीत कौर का थ्रो लीगल नहीं माना गया. थ्रो करते वक्त कमलप्रीत का पैर फिसल गया, जिससे वह काफी निराश नज़र आई. कमलप्रीत के चार थ्रो में से दो काउंट नहीं हुए और वो पदक जीतने की दौड़ से बाहर हो गईं.