Tokyo Olympics Day 8: भारत का बॉक्सिंग में मेडल पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु तो हॉकी में हैट्रिक

Updated : Jul 30, 2021 23:23
|
Editorji News Desk

Tokyo Olympics में शुक्रवार का दिन भारत के लिए काफी शुभ रहा. टोक्यो ओलंपिक के 8वें दिन भारत ने एक मेडल पक्का कर लिया. महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

Tokyo Olympics: 31 जुलाई को किन इवेंट्स में दावेदारी पेश करेंगे इंडियन एथलीट्स ? editorji पर देखें

शटलर पीवी सिंधु ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. वो जापान की अकाने यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं. सिंधु मेडल जीतने से अब बत एक जीत दूर हैं.

उधर, भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाते हुए जीत की हैट्रिक लगाई. भारत ने पूल ए के अपने आखिरी मैच में जापान को 5-3 से हरा दिया है. अब भारत का मुकाबला पूल-बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा.

तो भारत की महिला हॉकी टीम ने करो या मरो मुकाबले में आयरलैंड को 1-0 से हराया और अगले दौर में जाने की उम्मीदों को दोबारा बल दिया. 

हालांकि, तीरंदाजी में भारत को झटका लगा जब वर्ल्ड नंबर-1 दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत मुकाबले का क्वार्टर फाइनल हार कर बाहर हो गईं. 

tokyo olympicsIndian HockeyDeepika KumariPV Sindhu

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video