Tokyo Olympics: मुक्केबाजी में भारत को बड़ा झटका, अमित पंघाल पहले ही राउंड में बाहर

Updated : Jul 31, 2021 07:53
|
Editorji News Desk

टोक्यो ओलिंपिक में भारत को बॉक्सिंग (Boxing) में बड़ा झटका लगा है. टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर वन अमित पंघाल (Amit Panghal) पहले ही राउंड में बाहर हो गए हैं. पंघाल को 52 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के हर्नी मार्टिनेज (Herney Martinez) से 1-4 से शिकस्त मिली है. अमित पंघल मैच में पहला राउंड तो जीते, लेकिन इसके बाद रिवास ने वापसी की और फिर अमित को सेट होने का मौका नहीं दिया. अमित दूसरा और तीसरा राउंड हार गए. अमित पहला राउंड 4-1 से जीते थे. दूसरे राउंड में उन्हें 1-4 और तीसरे में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा.

स्टार बॉक्सर अमित पंघाल को देश के लिए मेडल लाने की बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा था, कोई भी उनके पहले ही राउंड में बाहर होने की उम्मीद नहीं कर सकता था. अमित आज बहुत ज्यादा अटैकिंग नहीं दिखे. उनके पहले ही राउंड में बाहर हो जाना देश के फैंस के लिए बड़ा झटका है.

tokyo olympicsBoxingOlympic

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video