Tokyo Olympics Anti-Sex Bed: ओलंपिक खिलाड़ियों को 1 लाख 60 हजार कंडोम बांटने के विवाद के बाद अब टोक्यो में एंटी-सेक्स बेड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कई खिलाड़ियों ने ट्वीट कर ये सवाल उठाया है कि अगर बेड टूट जाए तो क्या उन्हें जमीन पर सोना होगा. इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों का ये भी कहना है कि पतले बिस्तर पर रात में सोने के कारण वे सुबह फ्रेश फील नहीं कर सकेंगे. इसका सीधा असर उनके खेल पर पड़ेगा.
हालांकि इस विवाद के बाद इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने दावा किया है कि खिलाड़ियों के लिए लगाए गए कार्डबोर्ड वाले एंटी-सेक्स बेड काफी मजबूत हैं और उनके टूटने का सवाल ही नहीं उठता.
इसी बीच आयरलैंड के जिम्नास्ट राइस मैकक्लेनेगन (Rhys McClenaghan) ने Tokyo से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो खिलाड़ियों के लिए लगाए गए कार्डबोर्ड के बेड पर कई बार कूदते हैं और ये बताना चाह रहे हैं कि ये बेड मजबूत हैं. Olympics के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से राइस मैकक्लेनेगन को इस वीडियो के लिए धन्यवाद भी कहा गया है.