'टोक्यो ओलंपिक 2020' (Tokyo Olympic 2020) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद इंडियन हॉकी टीम में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई संदेश दे रहे हैं.
शाहरुख खान ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जीत की खुशी में अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,'बहुत खूब!! भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ढे़र सारी बधाई. लचीलापन और कौशल अपने चरम पर है. क्या रोमांचक मैच है.'
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा,' भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इतिहास रचने पर ढ़ेर सारी बधाई. 41 साल बाद ओलंपिक में पदक। क्या मैच था, गजब की वापसी'
अनिल कपूर ने लिखा, 'अभूतपूर्व जीत .. काश मेरे पिताजी जीवित होते इस ऐतिहासिक दिन को देखने के लिए वो बहुत खुश होते .. पुरुषों की
तापसी पन्नू ने इंडियन हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा,'और यह एक कांस्य है.'
ये भी पढ़ें: Women's Hockey: शाहरुख ने बढ़ाया हौसला, कहा- दिल टूटा!! पर आप सभी शानदार खेलीं