शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में टीम इंडिया अब श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगी. भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच आज रात 8 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में कुछ भारतीय खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिल सकता है. IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम जीत के साथ टी20 सीरीज का आगाज करना चाहेगी. शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और हार्दिक पांड्या (Dhawan, Prithvi Shaw, Hardik Pandya) जैसे स्टार खिलाड़ियों से लैस टीम इंडिया इस मैच में बतौर फेवरेट उतरेगी. इस सीरीज से भी कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) कुछ युवा खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे.
टीम इंडिया ने 2-1 से श्रीलंका से वनडे सीरीज जीत ली लेकिन आखिरी मैच में किए बदलाव टीम पर भारी पड़े और श्रीलंका क्लीन स्वीप से बच गई. इस टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम पहले मुकाबले में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी.