ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय, गोरखपुर ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य और बुध कन्या राशि में हैं। सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जा चुके हैं। अब सूर्य स्वग्रही नहीं रहे। कन्या राशि में सूर्य और बुध हैं। धनु में केतु और गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। मंगल और शनि अभी भी वक्री गति से चल रहे हैं। गुरु और बुध अपने घर में हैं। कोई भी ग्रह का योग बना है तो युग्म का फल मिलता है। यहां स्वग्रही बुध का फल नहीं मिलेगा। कन्या राशि में सूर्य और बुध के युग्म का फल मिलेगा।