ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। शुक्र कन्या, सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में चल रहे हैं। मंगल अभी भी वक्री हैं। सूर्य और शुक्र नीच के चल रहे हैं। गुरु और शनि स्वग्रही हैं। ग्रहों की स्थिति मध्यम चल रही है। सूर्य जब तक नीचता से बाहर नहीं निकलेंगे और मंगल जब तक मार्गी नहीं होंगे तब तक ग्रहों की स्थिति गड़बड़ रहेगी।