ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। शुक्र कन्या राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में हैं। मंगल वक्री हैं। शुक्र और सूर्य नीच के हैं। बाकी ग्रहों की स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। बुध के मार्गी होने से जनमानस में थोड़ा खराब माहौल था। बौद्धिक और आर्थिक समस्या चल रही थी। उसमें थोड़ा सुधार होगा।