देशभर में जारी टीकाकरण (Vaccination) के बीच TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती (TMC MP Mimi Chakraborty) ने फर्जी वैक्सीनेशन ड्राइव (fake vaccination drive) के भंडाफोड़ का दावा (claims) किया है. इतना ही नहीं उनका कहना है कि वो खुद इसका शिकार हुईं और उन्हें फर्जी वैक्सीन भी लगा दी गई. मीडिया से बातचीत के दौरान मिमी ने बताया कि मुझसे एक युवक ने आईएएस अफसर होने की बात कहकर संपर्क किया था. उसने ट्रांसजेंडर्स और दिव्यांग लोगों के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने की बात कही और मुझसे इस ड्राइव में आने के लिए आग्रह किया.
मिमी के मुताबिक, वो वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करने के इरादे कैंप में गईं और कोविशील्ड का वैक्सीन भी लिया. लेकिन उन्हें CoWIN की तरफ से इससे संबंधित कोई मैसेज नहीं आया. तब जाकर मिमी ने कोलकाता पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद में आरोपी पकड़ा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी के पास से कुछ कागजात बरामद किये हैं जिनमें फर्जी पहचान पत्र, विजटिंग कार्ड और स्वास्थ्य भवन से कोरोना वैक्सीन की मांग करने वाले कुछ दस्तावेज शामिल हैं. फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है और पता लगा रही है इसमें और कितने लोग शामिल थे.