पश्चिम बंगाल में गुरुवार को बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के काफिले पर पत्थर फेंके गए थे, जिसपर जमकर सियासत हो रही है. भाजपा ने टीएमसी पर हमले का दोष मढ़ते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है, तो वहीं TMC ने BJP पर साजिश का आरोप लगाया है. TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि BJP नेता राकेश सिंह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले में शामिल थे. उनके खिलाफ 59 आपराधिक मामले चल रहे हैं. राकेश सिंह ने ही भीड़ को भड़काया था. उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है. साथ ही इस मामले को लेकर 7 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने भी हमले को लेकर बीजेपी के दावों को गलत बताया था और इसे नौटंकी करार दिया था.