TMC MP Derek O'Brien ने संसद के चालू सत्र में विपक्ष की आपत्तियों को दरकिनार कर, सरकार की तरफ से संख्या बल के आधार पर बिल पास कराए जाने पर सवाल उठाए हैं. एक आंकड़े के साथ किए अपने ट्वीट में डेरेक ने कहा कि सरकार संसद में बेहद जल्दबाजी में बिल पारित करा रही है. औसतन 7 मिनट में कम समय में एक विधेयक पारित कराया जा रहा है. हम विधेयक पास कर रहे हैं या पापड़ी-चाट बना रहे हैं.
डेरेक ने कहा कि संसद के मानसून सत्र के पहले 10 दिनों में मोदी-शाह बेहद जल्दबाजी में दिख रहे हैं. इस समय अवधि में 12 विधेयकों को पारित कराया गया है और इनमें से एक तो एक मिनट में भी पास हुआ है. डेरेक के मुताबिक इन विधेयकों को पास किए जाने का औसत समय सात मिनट है. आपको बता दें कि इस से पहले भी कई बार सरकार पर आरोप लगे हैं कि उसने संसद में आम सहमति बनाने की बजाए अपनी संख्या शक्ति के दम पर कई विवादित विधेयक पास किए.