डेबिट-क्रेडिट कार्ड नहीं अब घड़ी से करें पेमेंट, Titan की अनोखी पेशकश

Updated : Sep 17, 2020 17:42
|
Editorji News Desk

मशहूर वॉच मैनुफैक्चरिंग कंपनी Titan ने भारत में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट फीचर वाली वॉच लॉन्च की है. इस फीचर के लिए कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है. यूजर 'टाइटन पे पावर्ड' वॉच को टैप करके POS मशीनों पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं. 

यह टेक्नोलॉजी भारत में पहली बार इस्तेमाल की जा रही है. इस फीचर का इस्तेमाल अभी केवल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्ड होल्डर्स ही कर सकते हैं. टाइटन की इन नई वॉच से यूजर 2 हजार रुपये तक की पेमेंट बिना पिन के कर सकते हैं. वहीं इससे ज्यादा की पेमेंट के लिए पिन डालना जरूरी होगा. Titan की इस हाईटेक घड़ी की शुरुआती कीमत 2,995 रुपए है. इन घड़ियों को आप टाइटन की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. 

watch

Recommended For You