बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) को उनकी सालगिरह (Birth Anniversary) पर ख़ूब याद किया जा रहा है. इस मौके पर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर उनके लिए मैसेज़ेस लिख रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी (Tina Ambani) ने भी उन्हें याद किया. टीना ने शशि कपूर को याद करते हुए उनके साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'अब शशि कपूर जैसा इंसान मिलना मुश्किल है. जिंदादिल, हैंडसम, विद्वान और शानदार. आपकी मौजूदगी और पुराने दिनों की बहुत याद आ रही है. आपका जन्मदिन मना रहे हैं.'