TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance के फाउंडर Zhang Yiming सीईओ पद से इस्तीफा देंगे. Zhang Yiming की जगह अब ह्यूमन रिसोर्स चीफ Liang Rubo लेंगे. Zhang ने कहा वो Liang के साथ अगले छह महीने तक काम करेंगे ताकी सारी चीजें स्मूथ हो सकें.
Zhang Yiming ऑर्गेनाइजेशनल और मार्केट प्रिंसिपल में ज्यादा रूचि रखते हैं. Reuters के मुताबिक 2012 में ByteDance के लॉन्च के बाद से ये बड़ा बदलाव है. बता दें, लॉन्च के बाद से ही कंपनी काफी तेजी से बढ़ी और चीन में सबसे बड़े सोशल मीडिया फोर्स बनकर उभरी. हालांकि भारत में इसे पिछले साल बैन कर दिया गया था.