तिहाड़ जेल भी कोरोना की चपेट में, 12 दिनों में 68 कैदी और 11 जेलकर्मी संक्रमित

Updated : Apr 14, 2021 21:12
|
Editorji News Desk

कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर किसी को नहीं छोड़ रही. अब कोरोना ने तिहाड़ जेल को भी अपने शिकंजे में लिया है. सिर्फ 12 दिनों के भीतर तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के 68 कैदी और 11 जेलकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. तिहाड़ जेल महानिदेशक ने बताया कि बढ़ते कोरोना ग्राफ के चलते विशेष सावधानी बरती जा रही है. हल्के लक्षण मिलने पर ही तत्काल टेस्ट कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 2021 तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक तिहाड़ जेल में अब तक कुल 190 कैदियों को कोरोना हुआ. इनमें से दो कैदियों (prisoners) की मौत हुई है, फिलहाल 67 कैदी कोरोना से पीड़ित हैं.

उन्होंने बताया कि बढ़ते केस को देखते हुए जेल में कैदियों के परिजनों से होने वाली मुलाकात पर लगी रोक को 15 अप्रैल से भी आगे बढ़ाया जाएगा. 

 

 

Covid +veTihar JailCorona

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?