फांसी से पहले निर्भया के दोषियों से तिहाड़ जेल ने पूछी 'आखिरी इच्छा'

Updated : Jan 23, 2020 10:49
|
Editorji News Desk

तिहाड़ जेल में बंद निर्भया केस के चारों गुनहगारों को जेल प्रशासन ने नोटिस थमाकर उनसे आखिरी इच्छा पूछी है. उनसे पूछा गया है कि फांसी से पहले वह अपनी अंतिम मुलाकात किससे करना चाहते हैं? उनके नाम कोई प्रॉपर्टी है तो क्या वह उसे किसी के नाम ट्रांसफर करना चाहते हैं, कोई धार्मिक किताब पढ़ना चाहते हैं या किसी धर्मगुरु को बुलाना चाहते हैं? जेल प्रशासन  ने कहा है कि अगर वह चाहें तो इन सभी को 1 फरवरी को फांसी देने से पहले पूरा कर सकते हैं. बता दें, चारों को दोषियों की फांसी की नई तारीख 1 फरवरी सुबह 6 बजे तय की गई है. अगर इसी बीच मुकेश के अलावा अन्य तीनों में से किसी ने दया याचिका डाल दी तो यह मामला फिर कुछ दिन के लिए आगे बढ़ सकता है.

निर्भयाफांसी

Recommended For You