वीडियो में दिख रही गन प्वाइंट (Gun point) पर लूट की ये वारदात दिल्ली के खेरा खुर्द इलाके की है. जहां शनिवार को एक हार्डवेयर की शॉप में 3 बदमाशों ने पिस्तौल की नोंक पर इस लूट को अंजाम दिया. जिसकी पूरी तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई है.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि अचानक तीन बदमाश दुकान के अंदर घुसते हैं और पिस्तौल दिखाते हुए शॉप में खड़े लोगों को धमकाते और धक्का देते है. तीन में से 2 बदमाशों ने हेलमेट तो एक ने कपड़े से अपने चेहरे को ढक रखा है, ताकि उनकी पहचान ना हो सके. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.