US Citizenship: अमेरिका का स्थायी निवासी बनने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, US हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी ने इसे लेकर एक बिल जारी किया है. इसके तहत एक्सट्रा फीस देकर भारतीय समेत लाखों लोग ग्रीन कार्ड के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते हैं. बिल के मुताबिक- अमेरिका में 2 साल से ज्यादा वक्त से काम करने वाले प्रवासी नागरिक 5000 डॉलर की सप्लीमेंट्री फीस देकर ग्रीन कार्ड पाने की अपनी दावेदारी मजबूत कर सकेंगे. जबकि EB-5 कैटेगरी में आने वाले प्रवासियों को $50,000 का भुगतान करना होगा. किसी अमेरिकी नागरिक द्वारा स्पॉन्सर्ड और दो साल से ज्यादा वक्त से रह रहे 'फैमिली बेस्ड अप्रवासी' को 2500 डॉलर फीस देनी होगी.
वहीं अगर किसी आवेदक की प्रायॉरिटी डेट दो साल के भीतर नहीं है लेकिन उनका देश में रहना जरूरी है तो ऐसे लोगों को 1500 डॉलर की फीस देनी होगी. यह शुल्क आवेदक की ओर से भुगतान किए गए किसी ऐड्मिनिस्ट्रेटिव प्रोसेसिंग शुल्क के अतिरिक्त होगा.