World Heart Day पर डॉक्टर्स की अपील, अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

Updated : Sep 29, 2020 11:35
|
Editorji News Desk

इस बार 29 सितंबर को कोरोना संकट के बीच वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जा रहा है. इसे लेकर चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडकल एजुकेशन एंड रिसर्च के डॉक्टर्स ने लोगों से हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की अपील की है...डॉक्टर्स के मुताबिक कोरोना से दिल को 2 तरह की परेशानियां हो सकती हैं...पहला इंफेक्शन के दौरान दिल में बहुत तेज दर्द और दूसरा क्रोनिक है जो इंफेक्शन से उबरने के बाद कभी भी उठ सकता है. इसीलिए डॉक्टर्स ने कोरोना मरीजों से अपने दिल की समय समय पर चेक करते रहने की अपील की है। खासकर हाइपर टेंशन और पुरानी सांस की बीमारी से जूझ रहे बुजुर्गों के लिए ये बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट्स के ये भी मानना है कि समाज में फैले मानसिक तनाव के चलते लोगों के बीच धूम्रपान और शराब के सेवन बढ़ सकता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा और बढ़ जाता है।

Recommended For You