ओडिशा के इस चाय वाले को पद्मश्री सम्मान
Updated : Jan 28, 2019 20:11
|
Editorji News Desk
इस बार जिन गुमनाम लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया जा रहा है उनमें से एक खास नाम ओडिशा के चाय बेचने वाले गुरु देवरापल्ली प्रकाश राव का भी हैं जो अपनी आधी कमाई झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर लगा रहे हैं। 7 साल की उम्र से काम कर रहे राव पैरालिसिस से पीड़ित होने के बावजूद भी सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। शिक्षा में योगदान के अलावा राव ने 1978 से अब तक 200 बार ब्लड और करीब 7 बार प्लेटलेट्स डोनेट किए हैं।
Recommended For You