भारत के राष्ट्रपति के बेड़े में महिंद्रा की दमदार फ्लैगशिप एसयूवी Alturas G4 BS6 शामिल हुई है. महिंद्रा Alturas G4 BS6 इस साल अप्रैल में लांच की गयी थी. इसकी कीमत 28.69 लाख से शुरू होती है. कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी दो वेरिएंट 2WD और 4WD में उपलब्ध है.
महिंद्रा की Alturas एसयूवी, Mercedes Benz S Class (S600) Pullman Guard को राष्ट्रपति के आधिकारिक वाहन के रूप में फिलहाल रिप्लेस नहीं कर पाएगी. इसके पीछे सुरक्षा से जुड़े कारण हैं.
S600 कार Mercedes-Maybach (मर्सिडीज-मेबैक) का एक फ्लैगशिप प्रॉडक्ट है. यह अपनी खास सुरक्षा फीचर्स के लिए जानी जाती है.
हालांकि, Alturas निश्चित रूप से राष्ट्रपति के काफिले का हिस्सा बन सकता है और कुछ खास मौकों पर आधिकारिक आवागमन के लिए इस SUV का इस्तेमाल करते देखा जा सकेगा.