कॉमेडी के बेताज बादशाह सुनील ग्रोवर वेब सीरीज 'तांडव' में नज़र आने वाले हैं. इसी महीने की 15 तारीख को रिलीज़ हो रही इस सीरीज़ में काम करने को लेकर वो काफी खुश हैं. इसी खुशी के इजहार में बॉलीवुड हंगाम संग एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब ये कहानी उन्हें ऑफर की गई थी तब बताया गया कि पूरी सीरीज में उन्हें 'लेडीज ड्रेस' नहीं पहननी पड़ेगी. ये बात सुनकर उन्होंने फौरन हां कर दी. आपको बता दें कि सुनील द्वारा निभाए गए 'गुत्थी' के फीमेल कैरेक्टर ने उनकी बुलंदी में चार चांद लगा दिए.