CM Nitish ने दिल्ली दोरे को लेकर तेज हुई अटकलों को किया खारिज, कहा- आंखों का इलाज कराने आया हूं

Updated : Jun 22, 2021 23:36
|
Editorji News Desk

केंद्रीय कैबिनेट विस्तार (Cabinet expansion) की चर्चाओं के बीच मगंलवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के दिल्ली पहुंचने पर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं. चर्चा है कि नीतीश केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू की तरफ से शामिल होनेवाले नेताओं का नाम तय करने आए हैं. साथ ही कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश (Nitish Kumar) पीएम मोदी से मुलाकात भी करेंगे. हालांकि, नीतीश कुमार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए इस एक व्यक्तिगत दौरा (personal visit) बताया है. उन्होंने कहा कि मैं यहां आंखों का इलाज कराने आया हूं और इस दौरे के दौरान पीएम से मुलाकात की कोई योजना नहीं है. वहीं कैबिनेट विस्तार पर नीतीश बोले कि ये पीएम मोदी पर निर्भर है कि वो कब और कैसे करेंगे, हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

इसके अलावा जब उनसे LJP में फूट और चिराग पासवान का उनके खिलाफ बोलने को लेकर सवाल किया गया, तो नीतीश ने कहा इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है, यह उनका आंतरिक मामला है. साथ ही कहा कि चिराग पब्लिसिटी के लिए मेरे खिलाफ बोलते हैं.

 

 

Nitish KumarCMeyePersonal

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'