राइन नदी के तट पर बसा मात्र 10 लाख की जनसंख्या वाला कोलोन जर्मनी का चौथा सबसे बड़ा शहर है.
कोलोन में 1898 में बैटरी से चलने वाली जर्मनी की पहली इलेक्ट्रिक यानी ई-कार बनी थी. 1904 तक ऐसी कारें बनने लगी थीं जो एक बार में 100 किलोमीटर दूर तक जा सकती थीं. 1906 में कोलोन की नगरपालिका के लिए पहली एम्बुलेंस गाड़ी और 1914 में आग बुझाने का पहला दमकल वाहन बना. एम्बुलेंस की गति 20 और दमकल की गति 35 किलोमीटर प्रतिघंटा थी.