Crash test में फेल हुई मारुति की ये कार, कहीं आपके पास तो नहीं ये मॉडल

Updated : Nov 12, 2020 19:03
|
Editorji News Desk

ग्लोबल NCAP के टेस्ट में मारुति सुजुकि एस- प्रेसो को रेटिंग के तहत जीरो स्टार दिए गए हैं. टेस्ट में इस गाड़ी को बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं पाया गया. टेस्ट के दौरान आगे के दोनों राइडर्स यानी की चालक और सह- चालक की छाती और गला बिल्कुल सुरक्षित नहीं हो पाए और क्रैश के दौरान उन्हें पूरी तरह नुकसान हुआ. ड्राइवर के घुटने जहां कम सुरक्षित दिखे तो वहीं डैशबोर्ड की मदद से सह- चालक के घुटने थोड़े सुरक्षित रहे. मारुति सुजुकी ने पहली बार 2019 में एस-प्रेसो को भारतीय बाजार में पेश किया. उस वक़्त कार निर्माता कंपनी ने बताया था कि गाड़ी को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें दस सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनमें EBD के साथ ABS, रियर-पार्किंग असिस्ट सेंसर और ड्यूल एयरबैग शामिल है. मेड इन इंडिया तीन कारों पर टेस्ट किया गया जिसमें हुंडई ग्रैंड i10 को 2 स्टार, किआ सेल्टोस को तीन स्टार और एस-प्रेसो को 0 स्टार मिले हैं.

crash testMaruti

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!