Modi सरकार पर बोलीं ममता- BJP नहीं लड़ सकती राजनीतिक लड़ाई, तभी लेती है एजेंसियों का सहारा

Updated : Sep 08, 2021 21:50
|
Editorji News Desk

Mamata Banerjee on Modi Govt: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, वे राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ सकते इसलिए सरकारी एजेंसियों के सहारे लड़ते हैं. ममता बोलीं कि मोदी सरकार ने जैसे CBI और ED की मदद से कांग्रेस को रोका, अब वो वही पैंतरा मुझपर भी आजमा रहे हैं. ममता ने कहा कि एजेसिंयों के जरिए केस और पूछताछ का दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने नारदा स्टिंग का जिक्र करते हुए कहा कि जिसका नाम स्टिंग में सामने आया उसे नहीं बुलाते लेकिन TMC के लोगों को जानबूझकर परेशान करने के लिए बुलाया जाता है. 

बुधवार को चेतला में तृणमूल कांग्रेस वर्कर्स कन्वेंशन के दौरान ममता ने ये बातें कहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ भगवान ही जानते हैं कि 2021 में किस तरह से चुनाव कराए गए हैं. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत नंदीग्राम में मुझ पर हुए हमला हुआ, 1000 गुंडे बाहर से आए और बंगाल को बरगलाया गया. केंद्र सरकार और उसके नेता लगातार झूठ पर झूठ बोलते रहे लेकिन बंगाल की जनता ने भाजपा के झूठ पर नहीं बल्कि सच पर भरोसा किया. 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड की राज्यपाल Baby Rani Maurya का इस्तीफा, फिर से सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं

mamta banarjeeagenciesModi GovernmentCBIEDpolitical clash

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'