डीहाइड्रेशन से बचाएंगी खाने की ये चीजें, भरपूर मात्रा में होता है पानी

Updated : Feb 18, 2021 15:24
|
Editorji News Desk

पानी कम पीने से और ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और नमक का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है. आम से लगने वाली ये समस्या खासकर छोटे बच्चे, बुजुर्गों में बहुत गंभीर हो सकती है. ऐसे में हम बता रहे हैं ऐसी फल और सब्जियों की लिस्ट जिससे आप अपनी शरीर को डिहाइड्रेटेड होने से बचा सकते हैं.
95 प्रतिशत पानी से भरपूर खीरा शरीर से विषाक्त चीजों को निकालकर शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है. टैनिंग, सनबर्न, रैशेज जैसे स्किन प्रॉबल्म्स से भी छुटाकारा देने में खीरा मदद करत है. खीरे में कैलोरी कम और फाइबर उच्च मात्रा में होता है। इसलिए दोपहर में भूख लगने पर खीरा खाने से पेट देर तक भरा हुआ रहता है. आसानी से मिलने वाले खीरे को आप सलाद या फिर चाट बनाकर खा सकते हैं.
हरे पत्तेदार सलाद बेहतरीन हाइड्रेटिंग एजेंट का काम करते हैं. लेट्यूस के अलावा आप पालक को डायट में शामिल कर सकते हैं. पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, के, फाइबर और पोटाशियम होता है, जो आपके पाचन तंत्र को ठीक रखती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट होता है जो शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है. इसके अलावा भी इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ठंडा रखते हैं. नारियल पानी पीने से स्किन और बाल भी हेल्दी बनते हैं
गर्मियों में मिलने वाले तरबूज में 90 से 95 प्रतिशत तक पानी होता है, तरबूज डेली खाएं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपिन होता है जो सूर्य की किरणों और गर्मी से होने वाले नुकसान से शरीर को बचाता है. इसके अलावा तरबूज में पोटेशियम, विटामिन ए और फाइबर भी होता है. डायटिंग करने वालों के लिए भी ये अच्छा ऑप्शन है.
गन्ने के जूस (Ikshu plant) में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और मैगनीज जैसे ज़रुरी पोषक तत्व काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में इन पोषक तत्वों की बहुत कमी हो जाती है. गन्ने के जूस का सेवन करने से आपको ये सभी इलेक्ट्रोलाइट वापस मिल जाते हैं
गर्मी के दही खाने से न सिर्फ डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है, बल्कि पाचन-तंत्र भी ठीक रहता है। दही से छाछ, लस्सी और रायता बनाकर खा सकते हैं। छाछ बहुत ज्यादा फायदेमंद है। खाने के बाद एक ग्लास छाछ पीने से खाना अच्छी तरह पच जाता है

डिहाइड्रेशन से शरीर को दूर रखने के लिए गोभी खाइये. जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि गोभी में 92 प्रतिशत तक पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेटेट रखने का एक बेहतरीन ऑप्शन है. विटामिन सी और के भी गोभई एक बहुत बढ़िया स्रोत है ये शरीर में कैंसर के खतरे को कम कर सकता है. ग्रिल करके या फिर सब्जी बनाकर आप से खा सकते हैं.
एक मीडियम साइज का टमाटर आधे कप पानी के बराबर होता है, टमाटर में फायदे पहुंचाने वाले वाले कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं. एक तो ये लो कैलोरी वाला होता है साथ ही विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. सलाद, में, सैंडविच में या फिर इसकी चटनी या ग्रेवी बनाकर खाइये. इससे शरीर को बहुत सारे लाभ पहुंचते हैं.

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी