आईपीएल (IPL) सीजन 14 के दूसरे चरण में कई ऐसे बड़े नामों पर नज़रें रहेंगी जो शुरुआती चरण में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे थे. लिहाजा, अबकी बार ये खिलाड़ी पिछले प्रदर्शन को भुलाकर दमदार वापसी करना चाहेंगे.
- इस लिस्ट में पहला नाम कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) का है. युवा भारतीय बल्लेबाज ने इस सीजन खेले 7 मैचों में 18.85 के औसत से सिर्फ 132 रन ही बनाए.
-
- वहीं, मुंबई इंडियंस का धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) शुरुआती चरण में लय में नहीं दिखे. पहले हाफ में किशन ने 14.60 की औसत से सिर्फ 73 रन बनाए
-
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी पहले फेज़ में खासा निराश किया. चहल ने अब तक 7 मैचों में केवल 4 विकेट निकाले हैं.
- चेन्नई सुपरकिंग्स के शार्दुल ठाकुर भी फर्स्ट हाफ में काफी संघर्ष करते दिखे. वह 7 मैचों में सिर्फ 5 विकेट ले सके और काफी महंगे भी साबित हुए
-
- मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी पहले फेज़ में अपनी चमक बिखरने में नाकामयाब रहे. डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करने वाले हार्दिक 7 मैचों में केवल 52 रन ही बना पाए थे.
ये भी देखें: IPL 2021: धोनी और चेन्नई सुपकिंग्स को कहां है बदलाव की जरूरत, गौतम गंभीर ने दी ये नसीहत