बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आजकल लोग ऐसे पौधों की मांग कर रहे हैं जो उनके घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आस-पास की हवा को भी शुद्ध रखने का काम करें. आइए जानते हैं ऐसे पौधों के बारे में.
गुलदाउदी - ये पौधा हवा को शुद्ध करने के साथ घर की खूबसूरती को भी बढ़ाता है. खास बात है कि ये कई सारे रंगों में आता है.
जरबेरा डेज़ी - चमकीले फूलों वाला ये पौधा हवा को साफ करने के साथ कई रासायनिक तत्वों को भी घर से बाहर रखता है. ज्यादातर लोग इसे अपने बेडरूम में लगाना पसंद करते हैं.
एलोवेरा- एलोवेरा का पौधा न सिर्फ घर और आपकी खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है बल्कि फॉर्मेल्डिहाइड जैसी हानिकारक गैस को भी आपसे दूर रखता है.
पीस लिली- दूषित हवा को साफ करने के लिए यह सबसे अच्छा इनडोर प्लांट है. ये कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मल्डेहाइड और बेंजीन जैसी हवा में पाई जाने वाली जहरीली गैसों को बेअसर करता है.