इन होमग्रोन ज्वेलरी ब्रांड्स के कलेक्शन में आपको मिलेगा मिनिमल और अट्रैक्टिव लुक का कॉम्बिनेशन

Updated : Aug 29, 2021 09:35
|
Editorji News Desk

आपके वॉर्डरोब में मौजूद ज्वेलरी पीसेज़ आपके मूड और पर्सनालिटी को एक्सप्रेस करने का सबसे अच्छा तरीका हैं. अगर हम भारत की बात करें तो यहां महिलाएं ही नहीं पुरुष भी ज्वेलरी शौक से पहनते हैं. 

पहले महिलाओं और पुरुषों के कलेक्शन में काफी अंतर होता था लेकिन अब ये अंतर धीरे धीरे कम हो रहा है. कई ऐसे ब्रांड्स हैं जो इस अंतर को कम करने का काम कर रहे हैं. 

चलिए आपको बताते हैं पांच ऐसी ही न्यू एज ब्रांड्स के बारे में ... 

KIRI KIRI 

मिनिमलस्टिक ज्वेलरी की बात हो तो किरी किरी का नाम मिस नहीं किया जा सकता. क्रिस्टल ज्वेलरी, बर्थस्टोन ज्वेलरी और लूनर पैंडैंट्स इस ब्रांड की खासियत मानी जाती है. आपको यहां पर ओपल, अमेथिस्ट और कई अलग अलग जेमस्टोन्स के खूबसूरत नेकलैस मिल जाएंगे. 

STUDIO LOVE LETTER 

‘90s का नॉस्टेल्जिया फील करना हो और DIY टच के साथ ज्वेलरी चाहिए तो स्टूडियो लव लेटर आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है.  इनके कलरफुल बीडेड नेकलैस को बनाने के लिए रीसाइकल्ड प्लास्टिक, रीसाइकल्ड ग्लास और फ्रेशवाटर पर्ल्स का इस्तेमाल किया गया है. है न इंटरेस्टिंग?

THE OLIO STORIES 

हैवी डिटेल्स और कल्चरल वाइब्स से भरी ओलियो स्टोरीज़ की ज्वेलरी देखते ही मन मचल उठता है, इन्हें अपना बनाने की लिए. हेरिटेज इंस्पायर्ड ये ज्वेलरी आप पहनें और स्टाइल स्टेटमेंट ना बने ऐसा हो ही नहीं सकता. 

EURUMME 

Eurumme की ज्वेलरी के डिज़ाइन्स सभी जेंडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किये गए है. इनके कलेक्शन में आपको रॉनेस और आर्गेनिक फील नज़र आएगा. अगर आप एनवायरनमेंट कॉन्शियस शॉपर हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है. 

MELT 

मेल्ट आपके लिए तैयार करता है सटल लेकिन अट्रैक्टिव ज्वेलरी. 92.5 सिल्वर यानी स्टर्लिंग सिल्वर में बनी ये मॉडर्न ज्वेलरी एवरीडे लुक के लिए एकदम परफेक्ट है. ये ज्वेलरी वर्सेटाइल तो है ही साथ ही इजी टू स्टाइल भी है.  

ये भी देखें: चुनरी चुनरी.....हर किसी के वार्डरॉब में होने चाहिए ये दुपट्टे

 

Jewellery shopmen's fashion

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी