Healthy snacks: हेल्दी स्नैक्स खाने के हैं शौक़ीन? ट्राई कीजिये ये होमग्रोन स्नैक ब्रांड्स

Updated : Jul 25, 2021 09:43
|
Editorji News Desk

Yummy and tasty snacks किसे नहीं पसंद? और जब ये आपको खुद ना बनाना पड़े तो इसका स्वाद और मज़ा दोगुना हो जाता है. लेकिन रेडी और प्री पैकेज्ड फ़ूड के साथ ये दिक्कत होती है कि ये आपके लिए हमेशा हेल्दी हों ऐसा ज़रूरी नहीं है. 

आपकी इस परेशानी का सॉल्यूशन हम आपके लिए लेकर आये हैं. चलिए आपको बताते हैं ऐसे कुछ देसी फ़ूड ब्रांड्स के बारे में जो आपकी  हेल्थ को ध्यान में रखकर बनाये गए हैं. 

Yummiano 

Yummiano एक होमग्रोन ब्रांड है जो ये क्लेम करता है कि उनके प्रोडक्ट्स में किसी भी तरह के प्रिज़र्वेटिव्स और कैमिकल्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और इन्हें बनाने में 70 परसेंट कम तेल का इस्तेमाल होता है. Yummiano चिप्स बनाने में दालों का इस्तेमाल करता है. आप amazon या दूसरे ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स से इनके मूंग दाल चिप्स, ब्राउन राइस चिप्स, राजमा चिप्स या कटहल चिप्स खरीद सकते हैं.   

The Green Snack Co 

The Green Snack Co नेचुरल, ग्लूटेन फ्री और सुपरफूड से बने प्रॉडक्ट्स होने का दावा करते हैं. इस ब्रांड में आपको केल क्रिस्प, किनुआ पफ्स, अलग अलग अनाजों के साथ रोस्टेड नमकीन, दालें और कई तरह के हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शंस मिल जाएंगे. आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना पसंदीदा स्नैक ऑर्डर कर सकते हैं. 

Beunosh Wholefoods  

हेल्दी पैनकेक और ड्रिन्केबल ओट्स से लेकर चुकंदर के आटे और आंवला बाइट्स तक. Beunosh हेल्दी और लोकल सुपरफूड को सिंपल तरीके से लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा है. इनके सभी प्रॉडक्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट एप्रूव्ड हैं. आप इनकी वेबसाइट पर जाकर अपना पसंदीदा स्नैक ऑर्डर कर सकते हैं.

The Whole Truth 

जैसा नाम है वैसे ही ये ब्रांड The Whole Truth अपने प्रॉडक्ट्स में इस्तेमाल किये गए इंग्रेडिएंट्स के बारे में ट्रांसपेरेंट रहने पर विश्वास करता है. ये ब्रांड प्रॉडक्ट्स में कोई हिडेन इंग्रेडिएंट्स ना होने का दावा करता है. मूसली, इम्यूनिटी बॉल्स और प्रोटीन बार्स जैसे कई ऐसे प्रॉडक्ट आपको यहां मिल जाएंगे जो न्यूट्रिशन से भरपूर हैं. The Whole Truth की वेबसाइट पर जाकर आप इनके प्रॉडक्ट्स ऑर्डर कर सकते हैं. 

ये भी देखें: आपने ट्राई किया क्या 'पास्ता चिप्स'? जानिये घर पर कैसे तैयार करें आसान वायरल रेसिपी

healthHealth and ImmunityHealthy alternativesvocal for local

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी