Fashion Influencers: लेटेस्ट ट्रेंड का हर अपडेट देंगे ये इंफ्लुएंसर

Updated : Mar 13, 2021 17:00
|
Editorji News Desk


लेटेस्ट फैशन के बारे में खुद को अपडेट रखना आसान काम नहीं है. यहां हम आपको ऐसे फैशन इंफ्लुएंसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से फैशन और ग्लैमर से जुड़ी सारी जानकारियां ले सकते हैं.

दीपा बुलर खोसला- दीपा बुलर खोसला फैशन की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं. दीपा कोंडे नास्ट ट्रैवलर इंडिया, ब्राइड्स, ट्रैवल एंड लेजर इंडिया जैसी फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी आ चुकी हैं. दीपा एस्टी लाउडर और मेबलिन की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी हैं. 

कोमल पांडेय- यूट्यूब वीडियो से अपना करियर शुरू करने वाली कोमल पांडेय आज फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. इनका बोल्ड स्टाइल और कपड़ों को लेकर नया-नया एक्सपेरिमेंट लोगों को खूब पसंद आता है. 

मासूम मिनावाला- मासूम मिनावाला कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. मासूम कई बड़े ब्रांड की एम्बेसडर रह चुकी हैं. वो छोटे-छोटे फैशन वीडियो बनाकर हर बजट में अच्छे ब्रांड की जानकारी भी देती हैं.

आशना श्रॉफ- मुंबई में रहने वाली आशना श्रॉफ फैशन और ब्यूटी इंफ्लुएंसर हैं. आशना ने अपना करियर फैशन ब्लॉग से शुरू किया था. वो फेसबुक पर अपने ई-शॉप को प्रमोट करती थीं लेकिन अब वो पूरी तरह से फैशन इंडस्ट्री से जुड़ चुकी हैं.

fashion influencersFashion

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी