आदर्श गौरव और प्रियंका के अलावा इन कलाकारों का रहा है BAFTA अवॉर्ड से नाता

Updated : Mar 12, 2021 12:35
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड स्टार्स देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी खासे मशहूर हैं. इन सितारों की कामयाबी में चार चांद तब लग जाते हैं जब इनको विदेशों में पुरस्कारों से नवाज़ा जाता है. देश के दो सितारे ऐसा ही इतिहास रचने को तैयार हैं. एक्टर आदर्श गौरव को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी BAFTA अवॉर्ड्स में बेस्ट लीडिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है. वहीं, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है. Netflix पर रिलीज हुई फिल्‍म 'द वाइट टाइगर' के लिए इन दोनों कलाकारों का नॉमिनेशन हुआ है.

ये पहली बार नहीं है जब बाफ्टा पुरस्कार के लिए किसी इंडियन एक्टर का नॉमिनेशन हुआ. इससे पहले इस लिस्ट में एआर रहमान से लेकर अनुपम खेर तक के नाम शामिल रहे हैं. आइए एक नजर डालते हैं इन कलाकारों पर जिनका BAFTA अवॉर्ड से कनेक्शन रहा है.

पिछले साल अकादमी अवॉर्ड विनर संगीतकार एआर रहमान को बाफ्टा में 'Breakthrough Initiative' एम्बेसडर बनाया गया था. इस पहल के तहत इंडिया में पांच ऐसे टैलेंट की मदद करनी था जो मूवीज, गेम्स और टीवी की फील्ड से जुड़े हों.

इस अदाकारा को मिला था BAFTA अवॉर्ड

अभिनेत्री रोहिणी हतंगड़ी बॉफ्टा अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं. उन्‍हें साल 1982 में आई फिल्‍म 'गांधी' में कस्‍तूरबा गांधी की शानदार भूमिका के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड मिला था.

इनको मिला BAFTAअवॉर्ड में नॉमिनेशन

2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'देवदास' को बेस्‍ट फिल्‍म फॉरेन कैटेगरी में, 2013 में अभिनेता सूरज शर्मा को फिल्‍म 'लाइफ ऑफ पाई' के लिए राइजिंग स्‍टार अवॉर्ड में नॉमिनेट किया गया. वहीं, 2015 में रितेश बत्रा की फिल्‍म 'द लंचबॉक्‍स' को बेस्‍ट फिल्‍म फॉरेन लैंग्‍वेज में और 2018 में अनुपम खेर को फिल्‍म 'द ब्‍वॉय विद द टॉपनॉट' के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था.

Anupam KherAR RahmanBAFTA awardsBolllywoodSanjay Leela BhansaliAdarsh Gourav

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब