देश के सबसे रईस कारोबारी मुकेश अंबानी के मुंबई बंगले के बाहर मिली संदिग्ध स्कॉर्पियों चोरी की है. पुलिस के मुताबिक ये कार कुछ समय पहले मुंबई के विक्रोली इलाके से चुराई गई थी, जिसका चेसिस नंबर डैमेज है.
हालांकि इसके असली मालिक की पहचान कर ली गई है. वहीं कार से बरामद धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद पुलिस ने ये भी साफ किया है कि इससे पहले हाल के दिनों में अंबानी परिवार से संबधित किसी शख्स को धमकी भरा लेटर या कॉल नहीं आया है.
इसके अलावा पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो से बरामद जिलेटिन छड़ें मिलिट्री-ग्रेड की नहीं, बल्कि कमर्शियल-ग्रेड की थी, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर निर्माण से जुड़ी खुदाई में किया जाता है.