'जोग फॉल्स' का है प्लान... तो अब ले सकेंगे ज़िप लाइन का भी आनंद

Updated : Sep 16, 2019 12:57
|
Editorji News Desk

कर्नाटक के मशहूर जोग फॉल्स में अब टूरिस्ट जल्द ही जिप लाइन का लुत्फ़ उठा सकेंगे. जोग फॉल्स मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक अगर सब प्लानिंग के हिसाब हुआ तो 2020 तक जिप लाइन का काम पूरा हो जायेगा और सैलानी हवा में तैरते हुए झरने और इसके आस पास के प्राकर्तिक नजारों का आनंद ले सकेंगे. 829 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला जोग फॉल्स भारत का सबसे ऊंचा झरना हैं जिसे देखने के लिए देश विदेश से सैलानी यहां आते हैं. श्रावती नदी पर बने इस झरने की एक खूबी ये भी हैं कि ये चार झरनों में अलग अलग बंट कर बहता है.

टूरिस्ट2020भारतप्लानिंगकर्नाटक

Recommended For You